Bareilly बरेली : तेज रफ्तार एक रोडवेज बस ने बाइक सवार नाना-नाती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल भेज दिया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। घटना गुरुवार दोपहर में करीब दो बजे झुमका तिराहे पर हुई।