UP: ब्राह्मणों समाज के खिलाफ टिप्पणी को लेकर फंसे सपा नेता की बढ़ती जा रही है मुश्किलें
प्रदर्शन कर मुक़दमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर.
मिर्जापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के साथ सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मणों ने बुधवार को शहर कोतवाली में प्रदर्शन किया। सपा नेता शिव शंकर यादव के खिलाफ पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के साथ सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मणों ने शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सपा नेता शिव शंकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
मिर्जापुर के सपा नेता शिव शंकर यादव ने ब्राह्मणों को लेकर कहा था जो शादी में श्लोक पढ़ा जाता है वह एक गली के तरह होता है , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में आज मिर्जापुर के शहर कोतवाली पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में सैकड़ो ब्राह्मण पहुंचकर कोतवाली के घेराव करते हुए सपा नेता शिव शंकर यादव खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि सपा के नेता शिव शंकर यादव ने ब्राह्मणों को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसी मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। कोतवाल ने कहा है की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा अखिलेश यादव ऐसे नेता को अपने पार्टी से बाहर करें।