Uttar Pradesh उत्तरपद्रेश : गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को उपकरण बरामद करने के लिए आई हाफिजपुर पुलिस से बदमाश ने पिस्टल छीन ली। सूचना पर पहुंची गढ़ पुलिस और हाफिजपुर पुलिस ने बदमाश को घेर लिया।
इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। घटना में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नुरू को गिरफ्तार किया। देर रात को पुलिस आरोपी को घटना में प्रयुक्त कटान के उपकरण बरामद करने के लिए गढ़ क्षेत्र के जंगल में लेकर पहुंची।
वहां आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने लगा। इसको लेकर गढ़ कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाफिजपुर पुलिस के साथ बदमाश को जंगल में तलाश किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर छीनी गई पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घायल अपराधी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
Tags: