Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश: बाराबंकी जिले में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक टेंपो ट्रैवलर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ से आ रही बस और महाराष्ट्र से आ रहा टेंपो ट्रैवलर दोनों अयोध्या की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक और घायल टेंपो ट्रैवलर में सवार थे। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर में फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। घायलों में से दो को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और चार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना उस समय हुई जब टेंपो ट्रैवलर का चालक सो रहा था।