Up News: कलयुगी बेटे ने पिता पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Update: 2024-07-24 01:22 GMT
Up News: यूपी के एटा में संपत्ति बंटवारे के विवाद में मंगलवार को बेटे ने शिक्षक पिता को गोलियों से भून डाला। एक के बाद एक चार गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर मिलने पर एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। आरोप है कि संपत्ति को लेकर आरोपी बेटा देवेश और पिता तुकमान में विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि देवेश को खेत पर काम नहीं करने देते थे। इससे आरोपी देवेश को लगता था कि पिता संपत्ति को सौतेली मां उनकी बेटी के नाम न कर देंगे। बताया जा रहा है कि पिता धमकी भी देते थे कि वह संपत्ति में आरोपी बेटे को हिस्सा नहीं देगे। मंगलवार को देवेश खेत पर जाकर काम करा था। जानकारी लगने पर पिता तुकमान सिंह चार पहिया गाड़ी से आए और खेत पर काम करने से रोक दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोपी बेटे देवेश ने पिता तुकमान के चार गोलियां मारीं। जिस गाड़ी से पिता खेत पर पहुंचा था उसी गाड़ी बेटा फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी धनजंय कुशवाह, सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। मृतक के शरीर पर सीने, जांघ, पेट सहित शरीर पर चार जगह निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चार गोली मारी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शिक्षक ने नौ साल पहले दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह गांव से शहर आते थे। ज्यादातर समय दूसरी पत्नी के साथ रहते थे। स्कूल से पढ़ाने के बाद गांव भी जाते थे। आगरा रोड सड़क किनारे पर 20 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->