UP News: दाल-बड़ा खाने से छह लोगों को फ़ूड पॉइज़निंग

Update: 2024-10-07 06:24 GMT
UP News: मिर्जापुर जिले में फूड पॉइजनिंग के चलते एक परिवार के छह लोग बीमार जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान दादी और पोती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चार लोगों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकापुर मसारी गांव की है। यहां पर गांव निवासी टेढ़ई बिंद के घर
रविवार की
शाम को उड़द की दाल का बरा बना था। इसे खाने से परिवार के छह लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को उल्टी होने लगी। आनन-फानन सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पतिया बिंद (65) व उसकी पोती सीता कुमारी (13) की मौत हो गई। रमाशंकर (40), रानी देवी (25), टेढ़ई (70), गीता (06) का उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी घर चले आए। लेकिन, दोबारा तबियत बिगड़ने पर तीन को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->