UP News: प्रेमी युगल ने खाया जहर,परिवार में मचा कोहराम

Update: 2024-09-20 03:34 GMT
UP News: आगरा में गांव सरसा जाने वाली नहर पटरी के किनारे लड़का-लड़की के शव पड़े हैं। ये सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना ने गुरुवार की शाम किरावली थाना पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल था। प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। उसका इलाज जारी है। हालत में सुधार होने के बाद लड़के का बयान दर्ज किया जाएगा। चना पर एसओ किरावली केवल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी सैंया देवेश सिंह भी आ गए। फोरेंसिक
टीम को बुलाया
गया। मौके पर लड़की का शव मिला। उसकी पहचान गांव सरसा निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई। युवक की पहचान गांव सरसा निवासी बलदाऊ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बलदाऊ को अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए दौरान एक शीशी मिली। उसमें जहर है पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि युवक दूसरी जाति से है। उसे पता था कि यह रिश्ता किसी भी सूरत में नहीं हो सकता। इस वजह से दोनों ने साथ मरने का फैसला किया था। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। गांव में छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों किस समय घर से निकले थे।
Tags:    

Similar News

-->