Up News: दुर्घटना में कंबाइन चालक की मौत

Update: 2024-10-29 05:33 GMT
Up News: औरैया में एक अनियंत्रित डीसीएम ने खड़ी कंबाइन में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कंबाइन चालक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। ब्यूलिया निवासी 45 वर्षीय अकील पुत्र नबी हसन कंबाइन खड़ी कर उसमें अपनी बाइक बांध रहे थे। तभी एक अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से कंबाइन में टक्कर मार दी।
इससे कंबाइन के पहिये से कुचलकर अकील की मौत हो गई। जबकि ब्यूलिया निवासी इमरान पुत्र इला हसन और सिमरा गांव निवासी अबसार पुत्र इदरीस घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही अकील के घर में कोहराम मच गया। अकील अपने पीछे पत्नी किश्वर जहां, बेटियों गुलसमा बी, निलोफर पुत्र मो. मोहनीश और मो. अनीस को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
Tags:    

Similar News