UP : मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Update: 2025-06-18 10:12 GMT
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दिया है। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुए इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।
इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना : सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।
Tags:    

Similar News