यूपी: समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्य सभा सदस्य जया बच्चन भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतर गई हैं। दोनों 25 को कौशांबी और 26 को जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की पहली सूची में ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का नाम शामिल किया गया था। डिंपल यादव ने लखनऊ में रोड शो किया।

अब डिंपल यादव व जया बच्चन शुक्रवार सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुचेंगी। यहां से कौशांबी के सिराथू, मंझनपुर और चायल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसी तरह 26 को वह दोनों जौनपुर पहुंचेंगी। यहां मड़ियाहू, मछलीशहर में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी।


Tags: