Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। जानकारी के अनुसार दलित समुदाय की लड़की का अपहरण कर उसे केरल ले जाया गया, जहां उसे आतंकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।
गिरोह के एक सदस्य मुस्लिम समुदाय से है, जिस पर लड़की से छेड़छाड़ का भी आरोप है। पुलिस मामले के संबंध में और लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।