UP Chandauli : दरोगा के घर चोरों ने बोला धावा

Update: 2025-04-01 05:07 GMT

यूपी | चंदौली जिले में तैनात दरोगा गोपाल तिवारी के घर में चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना सारनाथ क्षेत्र के बरईपुर गांव स्थित कोरियन मंदिर के पास हुई, जहां दरोगा का घर बंद पड़ा था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर सामान चोरी कर लिया।

दरोगा की पत्नी ममता तिवारी ने घटना की जानकारी सारनाथ थाने को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला सोमवार को सामने आया, और घर के सामान की स्थिति की जांच की जा रही है।

गोपाल तिवारी चंदौली के सकलडीहा थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने का आश्वासन दिया और चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है।

Tags:    

Similar News