UP: अखिलेश यादव ने बोला हमला,पूछा कि अब क्या सबूूत चाहिए। गिरफ्तारी की मांग की

Update: 2024-06-27 13:03 GMT
UP: एनडीए सहयोगी ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदी राम को लेकर यूपी की योगी सरकार घिरती जा रही है। पेपर लीक को लेकर विधायक बेदी राम का वीडियो सामने आने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीधे मोर्चा खोल दिया है। बेदी राम की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अखिलेश यादव ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो के साथ अखिलेश ने लिखा कि अब क्या सबूत चाहिए। वीडियो में बेदी राम सीएम योगी से भी मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदी राम का एक वीडियो बुधवार से
 social media
पर वायरल है। इस वीडियो में बेदी राम पेपर लीक करने और नौकरी दिलाने के गुर बता रहे हैं। बेदी राम वैसे पहले भी पेपर लीक के मामले में जेल जा चुके हैं। अब उनका वीडियो सामने आने के बाद सपा समेत विपक्षी पार्टियां हमलावर हैं। बेदी राम से जुड़ा ओपी राजभर का भी एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआष। इसमें ओपी राजभर जुगाड़ से नौकरी दिलाने की बात कहते हुए बेदी राम की तारीफ कर रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि बेदी राम अब तक लाखों चेलों को नौकरी दिला चुके हैं।
विधायक बेदी राम के पेपर लीक से जुड़े खुलासे वाला वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले भाजपाइयों द्वारा प्रश्रय प्राप्त नेताओं के नैतिक पतन का कोई और सबूत चाहिए। ऐसे माता-पिता जिन्होंने भाजपा को वोट दिया है, आज न केवल पछता रहे हैं बल्कि भविष्य में कभी भी भाजपा को वोट न देने की कसम भी खा रहे हैं। अखिलेश ने इसे शर्मनाक बताते हुए बेदी राम की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। अखिलेश ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बताया जा रहा है कि बेदी राम पेपर लीक का सरगना है। इसका धंधा देश भर में पेपर लीक कराना और उसेस पैसा बनाना धंधा है। बेदी राम की तस्वीर सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के साथ दिखाते हुए बताया जा रहा है कि
 Bedi Ram
 बीजेपी के बड़े नेताओं का चहेता और उनका बेहद करीबी है। बेदी राम के वायरल वीडियो को भी इसमें जोड़ा गया है। इसके साथ बताया जा रहा है कि एनडीए विधायक बेदी राम का साफ कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक करा सकता हूं।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Tags:    

Similar News

-->