UP accident: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Update: 2024-09-12 03:52 GMT
UP accident: हाईवे पर ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बुधवार सुबह 11 बजे गांव पट्टी निवासी मनोज ई-रिक्शा से पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पार कर सैनिक ढाबा के सामने जा रहा था। ई-रिक्शा चालक मनोज और बाइक सवार सक्षम मोहल्ला माली गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। मनोज की हालत गंभीर है। पुलिस ने सक्षम के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मां गीता देवी बदहवास थीं। पिता भूप राम ने बताया कि हम पत्नी के साथ दवा लेने बरेली गए थे। हमें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। बड़ा बेटा पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। सक्षम बरेली कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह मंडी गेट स्थित समोसे-चाय की दुकान पर मेरे काम में हाथ बंटाता था।
Tags:    

Similar News

-->