उत्तर प्रदेश:  लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नेताओं में चुनाव लड़ने की होड़ लगी हुई है। नेता पार्टी में जुगाड़ लगाकर टिकट लाकर अपना नामांकन करा रहे हैं। यहां तक की एक ही पार्टी के सिम्बल पर दो प्रत्याशी नामांकन करा रहे हैं। ऐसा बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट पर हुआ है। दरअसल, यहां दो अलग अलग प्रत्याशियों ने समाजवादी पार्टी से नामांकन कराया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने समाजवादी पार्टी से बाकायदा ए बी फार्म लाकर नामांकन किया है। दोनों ने अपने आप को सपा समर्थित प्रत्याशी बताया है।

 


Tags: