उन्नाव: जिले के ओसाहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई हमले किए। इससे पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं।

हत्यारे शव को सूखी नहर में फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के कपड़े बिखरे होने से संदेह है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। इस खुलासे के लिए सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं।

सुबह उन्नाव और लखनऊ को जोड़ने वाले पुरवा-सोहरामऊ मुख्य मार्ग से दरसगवां जाने वाली नहर पटरी मार्ग पर लोगों ने सड़क पर खून और पास में सूखी नहर (मौरावां ब्रांच) में करीब 20 वर्षीय युवती का शव देखा। मृतका के कपड़े फटे होने के कारण उसके साथ बलात्कार होने का संदेह होने पर ग्रामीणों ने सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी विमलकांत गोयल पहुंचे और जांच की। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव दिखाई दे रहे थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।

इस बीच, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून, मृतक की उंगलियां और उसके हाथ पर चिपके कुछ (छोटे) बाल एकत्र किए। फिलहाल मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। सड़क पर खून के धब्बे देखकर खोजी कुत्ता भी उस स्थान पर गया जहां शव मिला था। चर्चा है कि पुलिस को आज सुबह घटनास्थल के पास एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है, हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।

एसपी ने बताया कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस जांच के लिए चार टीमें तैनात की गई हैं। सभी संभावित मुद्दों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Tags: