Unnao: पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर किये गिरफ्तार

Update: 2025-05-27 09:54 GMT

उन्नाव: पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कोतवाली सदर और थाना गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पकड़े गए चोरों में मुख्य आरोपी शिवा बाथम और आर्यन शामिल हैं, जो रेकी कर पहले चोरी की योजना बनाते थे। शिवा जिस वाहन को निशाना बनाता, उसके पास अपनी गाड़ी खड़ी करता, फिर मौका देखकर टारगेट गाड़ी ले जाता और बाद में अपनी गाड़ी भी पार कर देता। यह पूरा घटनाक्रम फिल्मी स्टाइल में होता था, जिससे लोग संदेह भी नहीं कर पाते थे।

जानकारी के अनुसार बीती रात को कोतवाली पुलिस ने पीडी नगर के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 3 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और 1 ई-रिक्शा बरामद किया गया। आरोपियों ने उन्नाव व कानपुर से चोरी की पुष्टि की है और बताया कि वे इन वाहनों को बेचने जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्त शिवा बाथम (20) काशीराम कॉलोनी और आर्यन (19) अजगैन क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, पैशन प्रो, ग्लैमर मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और एक बिना नंबर की ई-रिक्शा शामिल है।इसी के साथ थाना गंगाघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अन्य चोर रईश पुत्र अनीश को पकड़ा। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। रईश पर भी कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस अभियान में थाना कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह व उनकी टीम, तथा गंगाघाट थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags:    

Similar News