उन्नाव: कारागार में बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु कारागार मुख्यालय के सौजन्य से उपलब्ध ओपन जिम के उद्घाटन शिलापट का अनावरण जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा फीता काटकर किया गया।

जिला कारागार उन्नाव में कारागार अधीक्षक के पद पर कार्यरत पंकज कुमार सिंह अपनी कार्यपद्धति और कर्मचारियों के साथ कारागार में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को कुशलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरुप जिला कारागार उन्नाव को ISO 45001-2018(स्वास्थ एवं सुरक्षा मानकों हेतु),ISO -14001-2015(पर्यावरण अनुकूलन) हेतु,ISO- 90012015(उत्तम प्रशासनिक व्यवस्था)हेतु प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा जेलर अरुण कुमार मिश्रा को तथा कारागार के समस्त उपजेलरगण को सामूहिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार का संयुक्त मासिक निरीक्षण किया गया जिसमें चिकित्सालय पाकशाला तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया दोनों अधिकारियों ने बंदियो से बातचीत कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और कारागार की साफ सफाई सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, समेकित रूप से दोनों अधिकारी गण कारागार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट प्रतीत हुए इस अवसर पर जेल चिकित्सा अधिकारी आनंद सोनकर उपजेलरगण प्रभाकांत पांडे ,अविनाश कुमार ,नीलम मैत्रीय शर्मा , भगवानदीन, फार्मासिस्ट मो इरफान आदि उपस्थित रहे।

Tags: