अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो महिलाओं की मौत

Update: 2023-07-08 13:48 GMT
अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो महिलाओं की मौत
  • whatsapp icon
इटावा। जसवंतनगर के ग्राम नगला कन्हई के सामने शनिवार सुबह एक बाइक एक्सीडेंट को देखने गई महिलाओं को एक अज्ञात बाहन ने रौंद डाला। जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वालों में मिथलेश कुमारी 50 वर्ष पत्नी रामेस्वर दयाल, तथा नेमा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी रामवरेश यादव है। जबकि शीलता देवी पत्नी जागेश्वर दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। जाम में लोग कराह उठे। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने पहुंचकर जाम को खुलवाया।
Tags:    

Similar News