दो बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , पुलिस जांच में हैरान करने वाला खुलासा

Update: 2024-05-10 09:07 GMT
बरेली : बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो सगी बहनों की मौत का राज धीरे-धीरे खुल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आपस में तकरार के बाद पहले छोटी, फिर बड़ी बहन ने फंदा लगाया था। परिजनों की जल्दबाजी की वजह से मामला उलझ गया। नामजद महिला से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं लेकिन मुख्य आरोपी (नामजद महिला का देवर) अभी बरेली नहीं पहुंच सका है। बृहस्पतिवार को दो बेटियों की अर्थी एक साथ उठने से ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
बुधवार को घटनास्थल पर एक बहन का शव फंदे पर लटका हुआ था तो दूसरी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी। मौके पर पहुंचे अफसर मान रहे थे कि दोनों साथ ही लटकी होंगी लेकिन एक फंदे से गिर पड़ी। बेटियों के पिता ने पड़ोस के युवक और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आई। शरीर पर चोट का कोई अन्य निशान नहीं था।
पुलिस ने महिला से पूछताछ के साथ ही आसपास के ग्रामीणों व घर आने-जाने वालों से बात की। थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच के मुताबिक छोटी बेटी मोबाइल फोन पर आरोपी से बात करती थी। उसकी बड़ी बहन माता-पिता से इसकी शिकायत कर देती थी। बुधवार शाम दोनों बहनें अकेली थीं तो शायद इसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया।
परिचित ने देखा था दोनों बहनों का झगड़ा
एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा के मुताबिक शाम को घर में आए परिचित ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों बहनों में तकरार होते हुए देखा था। थोड़ी देर में ही वह चला गया था। चर्चा है कि परिजनों से शिकायत की चेतावनी मिलने पर पहले छोटी बहन ने फंदे से लटककर जान दे दी। बड़ी बहन ने उसे देखा होगा तो वह दूसरे कमरे में जाकर फंदे से लटक गई।
तभी घर लौटे परिजनों ने दोनों बेटियों को लटका देखा तो घबरा गए। उन्होंने बड़ी बेटी को फंदे से उतार लिया और शव उसी कमरे में रखा दिया, जिसमें छोटी बेटी लटकी थी। वे छोटी बेटी का शव भी उतारना चाहते थे कि तभी पड़ोस के लोग आ गए। कहा कि पुलिस की गैरमौजूदगी में शव उतारोगे तो फंस जाओगे। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
भाई बोला- बहनों के पीछे पड़ा था आकाश
दोनों बहनों के भाई ने बताया कि आरोपी आकाश उनकी बहनों को परेशान करता था। दूसरे लड़कों को भी साथ रखता था। इस बात पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। पूरी घटना की सूत्रधार आकाश की भाभी हैं जो मोबाइल फोन देकर जाती थीं। दोनों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनों ने आत्महत्या ही की है। पुलिस को इसके प्रमाण मिल चुके हैं। परिवार घबराहट में सही जानकारी नहीं दे सका। आरोपी युवक से फोन पर बातचीत के प्रमाण मिले हैं। वह मुंबई से आ रहा है। उससे पूछताछ की जाएगी।
Tags:    

Similar News