घर के बाहर से लापता हुए ढाई साल का मासूम, घटना CCTV में कैद

Update: 2022-11-23 12:14 GMT
Agra: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक युवक ढाई साल के मासूम बच्चे को उसके घर के बाहर से उठा ले गया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला हैं।
जानकारी के मुताबिक, शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा नंबर 2 निवासी जय प्रकाश का ढाई साल का बेटा मयंक मंगलवार शाम से ही लापता है। परिजनों का कहना है कि वह घर के बाहर खेल रहा था कि और अचानक गायब हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मासूम को लेकर कोई जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पकड़े गए युवक से बच्चे को लेकर पुछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था और उसने बच्चे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में जुट गए है। साथ ही इस मामले में आगे की तफ्तीश जारी हैं।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Tags:    

Similar News