दांत की बीमारी से परेशान युवती ने किया सुसाइड

जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

Update: 2023-04-30 13:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वह छह माह से दांत की बीमारी से परेशान थी। जिसका वह ट्रीटमेंट भी करवा रही थी। शनिवार को वह जॉब से घर आई और भाई को कॉल किया। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक घटना नादिया नगर की है। यहां रहने वाली ज्ञानंदा (25) पुत्री राकेश मालवीय ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे की चैकिंग में अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर पुलिस ने ज्ञानंदा का मोबाइल जब्त कर लिया है।

ज्ञानंदा के जीजा परमशीष ने बताया कि उसका दांतों का ट्रीटमेंट चल रहा था। उसके दांतो को लेकर वह काफी डिप्रेशन में रहती थी। डॉक्टरों ने कुछ दांत निकाल दिए थे। लेकिन दर्द को लेकर कई सालों तक दवाई लेने की बात कही थी। जो दांत बचे थे। उसमें भी काफी तकलीफ बनी रहती थी। संभवत: इसी बात के चलते उसने यह कदम उठाया है।

Tags:    

Similar News