वाहन पर गिरा पेड़, चालक समेत तीन घायल

आवागमन वाधित

Update: 2022-05-23 14:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आंधी के दौरान एक चार पहिया वाहन(मैजिक) पर अचानक आम का पेड़ गिर गया। जिसमें चालक और वाहन में सवार दो यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।यात्रियों को लेकर एक मैजिक वाहन बरौंसा से बगियागांव की तरफ जा रहा था। दिन में करीब ढाई बजे सवारी वाहन बरौंसा बिरसिंहपुर मार्ग पर जयसिंहपुर में एचपी गैस एंजेसी के समीप पहुंचा था। तेज आंधी चल रही थी। अचानक सड़क के किनारे स्थित एक आम का पेड़ मैजिक वाहन पर गिर गया। पेड़ गिरते ही वाहन में सवार यात्री चिल्लाने लगे। आस पास मौजूद रहे लोगों की मदद से यात्रियों को मैजिक वाहन से बाहर निकाला गया। वाहन में सवार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंवतरी निवासी चालक जगदम्बा(45), ओटघनपुर निवासी श्रीनाथ वर्मा (62) परसौंहा निवासी गंगाधर (50) घायल हो गए।

घायलों का समीप के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन वाधित रहा।


Tags:    

Similar News