सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत

Update: 2022-07-03 10:15 GMT

लखीमपुर खीरी न्यूज़: इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी महेवागंज के अंतर्गत इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास यह हादसा हुआ। मृतकों में एक युवक, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। चारों मृतक धौरहरा कस्बे के बताए जा रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई थी।

Tags:    

Similar News