फतेहपुर में होली पार्टी के दौरान मजदूरों पर चढ़ा ट्रैक्टर, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

Update: 2024-03-25 14:09 GMT
उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में होली की पार्टी अचानक मातम में बदल गई। यहां कुछ लोग खेत में पार्टी करते वक्त मुर्गा बना रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा और मुर्गा बना रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और एक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News