आज और कल आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

आज और कल आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

Update: 2022-06-20 15:24 GMT

प्रयागराज में शनिवार को जहां कुछ जगहों पर बारिश की फुहार पड़ी थी। वहीं रविवार रात और सोमवार भोर में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान अधिकतम 37 और न्यूनतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पारा गिरने से गर्मी से राहत मिली, पर आद्रता में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। आद्रता 76 फीसद पहुंच जाने पर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं मौसम विज्ञानी की माने तो आज और कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

22 जून को और गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानी की माने तो सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को मौसम साफ रहेगा। एक डिग्री तक पारा कम रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्यियस रहेगा।

Tags:    

Similar News