अब तक 52 मरीज डेंगू के,बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

Update: 2022-08-04 11:21 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बारिश शुरू होते ही मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू और मलेरिया मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना चार से पांच लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो रही है। डेंगू की पुष्टि भी कई मरीजों में हो चुकी है।सरकारी अस्पतालों जांच से मलेरिया की पहचान हो रही है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लक्षणों के आधार पर डॉक्टर मलेरिया जांच की सलाह दे रहे हैं। लखनऊ में 250 प्राइवेट पैथोलॉजी का संचालन हो रहा है। इनमें भी मलेरिया की जांच हो रही है। सरकारी अस्पतालों में रोजाना 20 से 30 बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से 31 जुलाई तक 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। गुजरे तीन दिनों में मलेरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

मलेरिया के मामले बढ़ते ही अफसरों ने आंकड़ों में खेल शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने अब तक 22 मलेरिया मिलने का दावा किया है। अकेले बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु में 40 से अधिक लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है।
अब तक 52 मरीज डेंगू के
डेंगू का प्रकोप भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जुलाई के आखिर तक जिले में 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा फैजुल्लागंज, केशवनगर, खदरा आलमबाग, गोमतीनगर, इंदिरानगर व अलीगंज समेत अन्य इलाकों से मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप सिंह का कहना है कि एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू कंटेनमेंट जोन में प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है। घर-घर दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->