तीन दिन का गंगा उत्सव आज से शुरू

जिला गंगा समिति द्वारा एक से तीन नवंबर तक गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा

Update: 2021-11-01 08:14 GMT

जिला गंगा समिति द्वारा एक से तीन नवंबर तक गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार ने दी। उन्होंने बताया है कि उक्त कार्यक्रम में मां गंगा के नाम सन्देश, कहानी, कविता लिखकर उसके साथ फोटो खिंचवाकर इस फोटो को 1 नंवबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नमामि गंगे के फेसबुक के इवेन्ट पेज पर साझा करें। एक नवंबर को सुबह 11 बजे गंगा वाटिका जहानाबाद खमरिया में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। 2 नवंबर को सुबह 6 बजे गंगा की सहायक नदी गर्रा नदी राज घाट गांधी पार्क अजीजगंज की साफ सफाई कार्यक्रम होगा। 3 नवंबर को शाम 6 बजे गर्रा नदी राज घाट गांधी पार्क अजीजगंज पर दीपोत्सव, रंगोली कार्यक्रम होगा।


Tags:    

Similar News

-->