व्रत रखने वाले जानें कब है खरना पूजा का शुभ मुहूर्त, कब लें प्रसाद?

बड़ी खबर

Update: 2022-10-29 12:22 GMT
नोएडा। देश भर में विशेष रूप से मनाए जाने वाले छठ महापर्व की शुरूआत कल नहाय खाय के साथ हो चुकी है। जिसके दूसरे दिन यानी आज खरना पूजा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, खरना के दिन महिलाएं सूर्यास्त के बाद मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी पकाकर छठी मईया को प्रसाद चढ़ाती हैं। वहीं, नोएडा में भी इस महापर्व की रंगत देखने को मिल रही है। दरअसल शुक्रवार (28 अक्टूबर) से नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा 31 अक्टूबर को उगते सूर्य भगवान की आराधना तथा अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन हो जायेगा। इसके दूसरे दिन खरना पूजा की जाती है। जिसके लिए आज रात को व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी को पकाकर छठी मईया को प्रसाद चढ़ाती हैं। इसके बाद रात को खुद इसका ग्रहण कर 36 घण्टे के कठिन व्रत की शुरूआत करती हैं।
वहीं, काशी के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्यास्त के बाद आज महिलाओं को खरना के लिए प्रसाद बनाने की शुरूआत करनी चाहिए। वहीं, नोएडा में शनिवार को शाम 5 बजकर 38 मिनट पर सूर्यास्त होगा। सूर्यास्त होने के बाद ही महिलाओं को इस चूल्हा जलाकर खरना के लिए गुड़ की खीर और रोटी बनानी चाहिए। इसके बाद छठी माता को भोग लगाकर व्रत आरंभ करना चाहिए। वहीं, व्रती महिलाएं के खरना का प्रसाद ग्रहण करने का शुभ मुहूर्त 8 बजे से शुरू होकर 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। बता दें कि खरना का प्रसाद बनाने के दौरान काफी शुद्धता बरती जाती है। वहीं, प्रसाद ग्रहण करते समय अगर कोई आवाज सुनाई दे जाए तो उसी समय भोजन बीच में ही छोड़कर व्रत आरंभ कर देना चाहिए। साथ ही व्रत शुरू हो जाने के बाद पूरे 36 घंटे तक व्रती महिलाएं को बिना अन्न और जल रहना होता है। इसके अगले दिन ये व्रती महिलाएं शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। जिसके अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ये व्रत पूरा करती है।
Tags:    

Similar News