नई बनीं चारों नगर पंचायतों में इस बार बदले सारे समीकरण

Update: 2023-04-03 06:18 GMT

कानपूर न्यूज़: जनपद में 2017 के बाद चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है. इनमें पहली बार चुनाव होगा. नई नगर पंचायतों के कारण यहां दावेदारों की भरमार थी, लेकिन आरक्षण ने अचानक सियासी समीकरण बदल दिए हैं.

जनपद में 2017 के बाद रनियां,राजपुर, कंचौसी व मूसानगर नगर पंचायतों का गठन किया गया है. इन निकायों में पहली बार चुनाव होगा. सबसे अधिक जोर आजमाईश रनियां नगर पंचायत में हो रही थी. रनियां नगर पंचायत के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होते ही यहां सबके दावे ठंडे पड़ गए थे,

आरक्षण निरस्त होने पर दावेदारों में फिर से उम्मीद जगी, लेकिन फिर एससी महिला सीट होने से दावेदार नई गणित बनाने में लग गए. वहीं राजपुर व कंचौसी सीट पिछड़ा वर्ग में आरक्षित हुई थी. इसमें बदलाव होकर अनारक्षित प्रस्तावित हुई हैं. राजपुर में भाजपा के ही जिला संगठन के पदाधिकारी के अलावा कई दावेदार ताकत से लगे हैं, जबकि कंचौसी में एक सांसद के परिवार से ही कई लोग दावा ठोंक रहे हैं. यहां का मुकाबला अब फिर रोचक स्थिति में पहुंचेगा. मूसानगर सीट दिसंबर में भी महिला के लिए आरक्षित हुई थी और इस बार भी यह महिला के लिए ही प्रस्तावित हुई है. यहां पहले से ही दावेदार अपने साथ ही अपने परिवार की महिलाओं के साथ होर्डिंग्स लगाए थे.लेकिन राजनैतिक तौर पर सभी दल पहली बार बनी नगर पंचायतों पर कब्जे के लिए जोर जरूर लगाएंगें.

सीट दिसंबर 22 मार्च 23 पूर्व आरक्षण

का आरक्षण का आरक्षण

● नगर पालिका झींझक अनारक्षित अनारक्षित एससी महिला

● नगर पालिका पुखरायां अनारक्षित अनुसूचित महिला एससी

● नगर पं. अकबरपुर पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित

● नगर पं. रूरा पिछड़ा वर्ग अनारक्षित अनारक्षित

● नगर प. शिवली पिछड़ा वर्ग अनारक्षित अनारक्षित

● नगर पं. रसूलाबाद पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति एससी महिला

● नगर पं. डेरापुर अनारक्षित अनारक्षित अनारक्षित

● नगर पं. सिकंदरा महिला पिछड़ा वर्ग अनारक्षित

● नगर पं. अमरौधा पिछड़ा वर्ग पिछड़ा वर्ग महिला एससी महिला

● नगर पं. राजपुर पिछड़ा वर्ग अनारक्षित नव सृजित

● नगर पं. रनियां अनुसूचित जाति अनुसूचित महिला नव सृजित

● नगर पं. मूसानगर महिला महिला नवसृजित

● नगर पंचायत कंचौसी पिछड़ा वर्ग अनारक्षित नवसृजित

Tags:    

Similar News

-->