चोरो ने एसबीआई की शाखा में किया चोरी का प्रयास

Update: 2022-06-21 11:04 GMT

बस्ती क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SB I) की पोखरनी शाखा में अज्ञात चोरों ने सेंध लगा कर चोरी (theft) करने का प्रयास किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के कुसौरा बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैक शाखा पोखरनी शाखा में अज्ञात चोरों द्वारा सेंध लगाया गया है। बैंक कर्मचारियों के सुबह पहुंचने पर चोरों के दुस्साहस का पता चला।

उन्होने बताया कि चोरों के हाथ मे कुछ नही लगा है। जांच करने के लिए पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

Tags:    

Similar News