Bareilly में फरवरी के आखिरी दिन और मार्च की शुरुआत में होगी बारिश

Update: 2025-02-27 06:55 GMT
Bareilly बरेली : जिले में फरवरी के आखिरी दिन और मार्च की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली।
जिले में अधिकतम 26.3 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 87 और शाम को 62 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। औसतन अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान औसतन अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं, एक मार्च को बादल छाए रहेंगे। दो से चार मार्च तक अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज होने का पूर्वानुमान है।
Tags:    

Similar News