सिटी न्यूज़: आज कचहरी के अंदर सुबह के समय पेशी पर आए दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस और कचहरी चौकी पुलिस मौके पर दौड़ी। इसके बाद बीच-बचाव कराकर मामले को शांत कराया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस छानबीन कर रही है।

जिस समय वारदात हुई उस समय दोनों पक्ष पेशी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों केा कुछ कहा तो दोनों पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे कचहरी में ​अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों में जमकर हाथापाई हो चुकी थी। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया और हिरासत में ले लिया।

Tags: