मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल

बड़ी खबर

Update: 2022-09-28 13:17 GMT
बरेली। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर कुइयां में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नौला नदी के पास महिलाएं उपले थोपती हैं और सुबह के समय नदी के पास लोग घूमने भी जाते हैं। जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो अफरातफरी का माहौल हो गया। मगरमच्छ की सूचना आग की तरह फेल गई लोगों की आसपास के इलाकों से भीड़ जुटना शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ के मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर देवाह नदी में जाकर छोड़ दिया।मगरमच्छ देख मचा हड़कंपमगरमच्छ देख मचा हड़कंप
Tags:    

Similar News