लखनऊ. मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र में मानसून एक्टिव होने की पूरी संभावना है. ऐसे में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला एक.दो घंटे नहीं बल्कि पूरे 24 घंटे तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है,.

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग.अलग इलाकों में एक्टिव मानसून की स्थिति बरकरार रहने वाली है. यही वजह है कि बुधवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से ही रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है. अलग.अलग इलाकों में आसमान छाए रहेंगे. बादल कभी व्रत सकते हैं.
यूपी में सबसे मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी आज रात 11ः00 के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका जाहिर की जा रही है. इसके अलावा बिजली गिरने का भी अनुमान है. इस वजह से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. राज्य के दूसरे इलाकों में दूसरे हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो अगले 24 घंटे में लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, एटा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज और उन्नाव में बारिश के बाद जारी किया गया, इसके साथ ही प्रयागराज सोनभद्र बांदा चित्रकूट मिर्जापुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जारी किया गया है,


Tags: