फुहार से मौसम हुआ सुहाना, यूपी में मॉनसून की दस्तक जल्द,
फुहार से मौसम हुआ सुहाना, यूपी में मॉनसून की दस्तक जल्द,
लखनऊ में मंगलवार की दोपहर हुई प्री मॉनसून की बरसात में लखनऊ का मौसम सुहाना कर दिया। बरसात में रुके नहीं बल्कि सड़को पर इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने लगे। भले ही लखनऊ के कई हिस्सों में यह बरसात क्षणिक रही पर गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान 35 से 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में ठिठका मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जल्द ही मॉनसून से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम उमस बरकरार थी। दिन में 12:00 बजे के आसपास आद्रता 62 फ़ीसदी के आसपास थी और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। करीब 1:00 बजे तेज हवा चली और उसके बाद बदली छा गई। थोड़ी ही देर में बरसात शुरू हो गई। गोमती नगर, इंदिरा नगर, अलीगंज, छाव,नी निराला नगर, चारबाग आदि इलाकों में कहीं बरसात तो कहीं बूंदाबांदी हुई। लखनऊ मौसम विभाग हालाकि से मानसून की बरसात नहीं बता रहा है। वह इसे पूर्व मानसून गतिविधियों का हिस्सा मान रहा है।