Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : झिंझाना कसबे के मोहल्ला तलाही में बकाया बिल वसूलने के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। लाइनमैन और अन्य को दौड़ाकर पीटा गया।
किसी तरह टीम ने भागकर जान बचाई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह टीम की जान बचाई।ऊर्जा निगम की टीम न चार लोगो को नामजद करते हुए मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम अवर अभियंता सुरजीत कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि संविदाकर्मी लाईनमैन सुधीर, इस्लाम, अमित, मेहराण, संजय उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार संयोजन विच्छेदन व राजस्व वसूली के लिए उपभोक्ता अजय पंवार निवासी मोहल्ला तलाही के यहां पहुंचे।
उपभोक्ता अजय पंवार के यहां मोहित पंवार से बिल जमा कराने के लिए कहा गया, लेकिन मोहित द्वारा विरोध करते हुए संयोजन विच्छेदन नहीं करने दिया। इसी बीच मोहित के यहां किरायेदार रह रहे बिल्लू राणा ,वंश,आकाश निवासी मौहल्ला सैदमीर द्वारा संविदाकर्मी लाइनमैन सुधीर के साथ मारपीट करते हुए सुधीर के हाथ में सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए और मारपीट की गई। लाइनमैन और अन्य को दोड़ाकर पीटा गया। फिर से आने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे सुधीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरकारी कार्य में भी लोगों ने बाधा डाली।
एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उ न्हें पकड़ लिया जाएगा। उधर, लोगों का कहना है कि बकाया बिल के नाम पर ऊर्जा निगम की टीम वसूली कर रही है। जिसका लोग विरोध करते हैं तो उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। मामले को लेकर एसपी और जिलाधिकारी से मिलेंगे।