Barabanki बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी में दो दिन पहले स्कूल के गेट पर सातवीं के छात्र की मौत हो गई। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया है।
इसमें देखा जा सकता है कि छात्र सड़क से स्कूल के अदंर जा रहा था। अचानक वह लड़खड़ाकर गिर गया। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। डॉक्टर इसे साइलेंट अटैक बता रहे हैं। घटना ने घरवालों को झकझोर कर रख दिया। वहीं अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। साथ ही स्कूलों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को लेकर सवाल भी मन में पनपने लगे हैं
। घटना सेंट एंथोनी स्कूल की मंगलवार सुबह की है। देवा क्षेत्र के घेरी के लोहनिया निवासी जितेंद्र प्रताप अपने बेटे अखिल को स्कूल छोड़ने आए थे। स्कूल गेट पर अचानक अखिल की तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि बेटा पूरी तरह स्वस्थ था। उसे कोई बीमारी नहीं थी।