Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दौराला। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए जीतपुर गांव निवासी युवक ने शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीतपुर गांव निवासी प्रदीप 27 जुलाई को सकौती स्थित एक बैंक में किसी काम से गया था। हाइवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी थी। प्रदीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
source-hindustan