निवर्तमान सभासदों ने नगरपालिका के बारात घर को चालू कराने की लगाई गुहार

Update: 2023-02-09 14:37 GMT

मुजफ्फरनगर: जनपद में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वार्ड सभासद अरविंद धनगर और स्लैक चंद जहां पहुंचकर उन्होंने रुड़की चुंगी चौकी के सामने कब्जा मुक्त कराकर बनाए गए बारात घर को खुलवाने की गुहार लगाई।

वार्ड सभासद धर्मेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वह बरात घर गरीब कन्याओं के विवाह के लिए नगर पालिका बोर्ड द्वारा बनाया गया था जिसको अब बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एडीएम प्रशासन के आदेश है कि बरात घर को चालू किया जाए लेकिन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह एडीएम प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

Tags:    

Similar News