नगर आयुक्त ने नगर निगम का किया अचानक निरीक्षण ,कई विभाग में लोग उपस्थित नहीं मिले

Update: 2023-08-25 08:58 GMT
उत्तरप्रदेश। कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरनप्पा जी0एन0 द्वारा आज प्रात 10.30 बजे नगर निगम मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त, विद्या सागर प्रभारी अधिकारी कार्मिक व अन्य साथ में रहें। निरीक्षण के दौरान कई विभाग में अधिकारी उपस्थित नहीं मिले।
सामान्य प्रशासन विभाग में कर्मचारियों उपस्थित मिले। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नही मिली। नगर आयुक्त महोदय द्वारा इनके विरूद्ध शासन में पत्र लिखने हेतु अपर नगर आयुक्त द्वितीय को निर्देश दिये गये। जोनल अभियन्ता-4 कार्यालय में उपस्थित नही मिले। कारण बताओं नोटिस निर्गत करने के आदेश। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में नही मिले। इनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने हेतु अपर नगर आयुक्त द्वितीय को निर्देश। प्रोजेक्ट सेल में अभियन्ता व कर्मचारियों अनुपस्थित पाये गये। चपरासी द्वारा रजिस्टर भी ताले में बन्द बताया गया। आर0के0 सिंह के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश। यातायात विभाग मंे कर्मचारी नही मिले, कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्र्देश। मार्ग प्रकाश कार्यालय मे प्रभारी मुख्य अभियन्ता व कर्मचारी उपस्थित नही मिले, सभी को कारण बताओं नोटिस निर्गत करने के निर्देश।
पाठक लेखाधिकारी अपनी सीट पर उपस्थित नही मिले और न ही नीचे लेखाधिकारी कार्यालय में। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये थे। इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश । सम्पत्ति विभाग में तहसीलदार अनुपस्थित पाये गये, उनको कारण बताओं नोटिस निर्गत करने के निर्देश। नक्शा अधीक्षक व उनके कर्मचारी अनुपस्थित। सभी को कारण बताओं नोटिस निर्गत करने के निर्देश। नगर निगम परिसर के पीछे के भाग का निरीक्षण। पी0एम0 स्वनिधि हेतु नागरिकों की लम्बी लाइने पायी गयी। जिन्हे व्यवस्थित करने के निर्देश दिये गये।
Tags:    

Similar News