जालसाज गिरोह का सरगना गिरफ्तार, किसी दूसरे के खाते से 87 Lakhs का लेन-देन
खाते से 87 Lakhs का लेन-देन
Ballia.बलिया। साइबर क्राइम टीम ने दूसरे के बैंक खाते से 87 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करने के मामले में जालसाज गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित खाताधारक ने छत्तीसगढ़ के दो अन्य आरोपियों पर भी करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांसडीह रोड क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अनूप कुमार सिंह ने 22 मई को साइबर क्राइम थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने 2024 में उत्कर्ष बैंक में चालू खाता खुलवाया था। इसके सभी कागजात और जिस सिम कार्ड से खाता संचालित होता था, उसे उसने फरवरी 2024 में छाता गांव निवासी अपने मित्र शैलेश सिंह के कहने पर छाता के पंकज सिंह को दे दिया था।
एक साल बाद जब पीड़ित ने खाते का विवरण जुटाया तो पता चला कि उसके खाते से 87 लाख रुपये का अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन किया गया है। इस मामले में पीड़ित ने भिलाई छत्तीसगढ़ निवासी ऋषभ सिंह और छाता निवासी दिनेश सिंह के खिलाफ अवैध रूप से पैसे के लेन-देन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।मुख्य आरोपी पंकज सिंह गिरफ्तारइस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस खाते से हुए लेन-देन के अकाउंट नंबर के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।