सुलभ आवास योजना के फ्लैट की कीमतों में सबसे अधिक 81 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी

Update: 2022-08-03 13:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एलडीए ने गोमती नगर विस्तार व अन्य प्रमुख लोकेशन और ज्यादा मांग वाली योजनाओं में फ्लैट की कीमतें बढ़ा दी हैं। गोमतीनगर विस्तार के सुलभ आवास योजना के फ्लैट की कीमतों में सबसे अधिक 81 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। प्राधिकरण जल्द ही गोमती नगर के रिक्त फ्लैटों के लिए एलडीए पंजीकरण खोलेगा।

एलडीए की गोमती नगर योजना के विभिन्न अपार्टमेंट में कुछ फ्लैट खाली हैं। जबकि कुछ फ्लैटों के आवंटन निरस्त करने की नोटिस दी गई है। ऐसे में इनके भी जल्द ही खाली होने की उम्मीद है। एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने रिक्त फ्लैटों के आवंटन का निर्देश दिया था। इनका आवंटन लॉटरी से कराया जाएगा। इसके लिए फ्लैट की कीमतें चार प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी है। सुलभ आवास गोमती नगर विस्तार के आश्रय एक व आश्रय दो योजना के फ्लैट की कीमतें भी बढ़ायी गयी हैं। इसमें लगभग 25 फ्लैट खाली हैं। इसी तरह गोमती नगर विस्तार के बेतवा, अलकनंदा, गंगा, राप्ती, कावेरी, सतलज, शिप्रा, ग्रीनवुड, बनस्थली, अपार्टमेंट में भी फ्लैट रिक्त हैं। इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके अलावा धेनुमति अपार्टमेंट तथा नेहरू एनक्लेव योजना के फ्लैट की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। सुलभ आवास आश्रय एक योजना गोमती नगर के फ्लैट की कीमत पहले 23 लाख 16 लाख 215 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 23 लाख 97 हजार 215 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह अन्य योजनाओं के फ्लैटों की कीमतें भी बढाई गई हैं। एलडीए के वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण 15 अगस्त से पहले इन रिक्त फ्लैटों की बुकिंग के लिए पंजीकरण खोलेगा।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->