Examination प्रक्रिया पूरी तरह रही शांतिपूर्ण

Update: 2026-07-04 13:13 GMT

Moradabad मुरादाबाद :   उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET-2026 के अंतिम दिन शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हो गई। यह परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी और इसका संचालन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा किया गया।

मुरादाबाद जिले में परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षार्थी निर्धारित समय से काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे।परीक्षा में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की सख्त जांच की गई। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा फ्रिस्किंग प्रक्रिया भी पूरी तरह से लागू की गई ताकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।प्रशासन का कहना है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई।

Tags:    

Similar News