सर्पदंश से बिगड़ गई हालत, झाड़ फूंक के चक्कर में गयी जान
इससे कोहराम मच गया।
Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मंडी समिति के परिसर में रहने वाले एक कर्मी की गुरुवार शाम को सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसको तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। बेहद नाजुक हालत में अस्पताल ले जाते समय गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया।
औरैया निवासी नरेंद्र कुमार सक्सेना(60) मंडी समिति रूरा में मंडी अभिरक्षक के पद पर कार्यरत था। इसके साथ ही वह पत्नी सरोज व बेटे अमित के साथ मंडी परिसर में बने एक आवास में निवास कर रहा था। 31 जुलाई को उनको सेवानिवृत्त होना था। गुरुवार रात में परिसर में झाड़ियों के पास वह लघुशंका करने गए थे, वहां सर्पदंश से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन पूरी रात झाड़ फूंक के चक्कर में पड़े रहे। समय से उपचार न मिलने के कारण उसकी हालत और नाजुक हो गई। इसपर परिजन उनको इलाज के लिए अकबरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन उसको वापस घर लाए तो कोहराम मच गया। एसओ रूरा ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।
source-hindustan