निर्माणाधीन एलिवेटेड के नीचे से जा रही थी कार, अचानक ऊपर से गिरा सरिया

Update: 2023-09-13 16:13 GMT
 
नोएडा (आईएएनएस)। नोएडा में भंगेल एलिवेटेड का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार दोपहर को एक कार सवार भंगेल एलिवेटेड के नीचे से जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से एक सरिया कार के शीशे पर आ गिरा।सरिया शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे कार चला रहे देव सिंघल को हल्की चोट आई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों और कारोबरियों में रोष है।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन, तकनीकी ख़ामी के चलते निर्माण पूरा नहीं हो सका। यहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी की गई।
निर्माणाधीन साइट पर कोई भी जाल नहीं लगाया गया है। जिससे सरिया या अन्य सामान नीचे गिरने से रोका जा सके। इससे पहले भी कई बार सरिया और एक बार पिलर का पूरा जाल ही सड़क पर गिर गया था।
कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन, प्राधिकरण की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक देव सिंघल सेक्टर-44 के छलेरा में रहते हैं। वो अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पिलर नंबर-71 के पास हादसा हो गया।
Tags:    

Similar News

-->