लखनऊ: राजधानी में शनिवार को पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। गोमतीनगर थान में तैनात एक पुलिस कर्मी की सतर्कता के चलते एक बुजुर्ग की जान बच गई। चूंकि बुजुर्ग घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने के लिए गांधी सेतु पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आत्महत्या करने के लिए पुल की रेलिंग पर चढ़ रहा था। तभी गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही कामेश यादव ने उसे देख लिया और दौड़कर उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन जब थाने पहुंचे और पुलिस के इस कार्य की सराहना की। बुजुर्ग का नाम सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव है, जो देवारोड निवासी हैं।

बीमारी के चलते काफी परेशान हैं। इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया। सिपाही के इस कार्य की पुलिस महकमा भी सराहना कर रहा है।

Tags: