फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Update: 2025-07-09 15:23 GMT
Kanpur कानपुर : बर्रा थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बर्रा सात ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी संतोष कुमार दादानगर में फैक्टरी में काम करते हैं।
बताया कि बेटी अनामिका (15) कक्षा आठ तक पढ़ने के बाद बीते दो साल से पढ़ाई नहीं कर रही थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद पत्नी मिथिलेश व अनामिका के साथ अन्य बेटियां सोने चली गईं। रात करीब तीन बजे अनामिका ने पीछे वाले कमरे में पंखे में दुपट्ट से फंदा लगा कर जान दे दी।
Tags:    

Similar News