Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : पुलिस ने शनिवार को बताया कि 16 साल की एक लड़की को कथित तौर पर छह महीने पहले अगवा कर बंधक बनाकर रखा गया था और इस दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष कुमार सरोज (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मोढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक महिला ने 25 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी 22 मार्च की दोपहर को लापता हो गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी (एसएचओ) सचिदानंद पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और तीन दिन की खोजबीन के बाद पुलिस को पता चला कि लड़की को सरोज बहला-फुसलाकर ले गया था और उसका अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि निगरानी की मदद से पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को प्रयागराज जिले के संगम रेलवे स्टेशन के पास लड़की को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और शनिवार को अदालत में उसका बयान दर्ज किया गया।

जांच रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर आरोपी को जेल भेज दिया गया और मामले में बलात्कार की धाराएं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधान भी जोड़े गए।

Tags: