टीचर-स्टूडेंट की लव स्टोरी का हुआ अंत, प्रपोजल ठुकराने से टूटी कहानी

Update: 2025-06-28 15:53 GMT
Khandva खंडवा : जिले में आईटीआई कॉलेज की एक टीचर को अपने ही स्टूडेंट से प्यार हो गया। लेकिन जब स्टूडेंट ने शादी से मना कर दिया, तो टीचर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।
पुलिस ने स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। यह घटना पुनासा चौकी क्षेत्र में हुई। दरअसल, खंडवा जिले के आईटीआई कॉलेज में पढ़ाने वाली टीचर प्रिया यादव (24) को अपने स्टूडेंट सपन यादव (24) से प्यार हो गया था।
जब सपन ने शादी से इनकार कर दिया, तो प्रिया ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सपन ने आसपास के लोगों की मदद से प्रिया को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News